एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी परियोजना के नियोजन संबंधी लंबित प्रकरण को लेकर बीते 18 सितंबर से चल रहे अवार्डी मजदूरों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल क्षेत्रीय प्रबंधन से वार्ता व् लिखित आश्वासन के बाद 20 सितंबर को समाप्त कर दिया गया।
ज्ञात हो कि लगभग 49 अवॉर्डी मजदूर आमरण अनशन पर थे, जिन्हें सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक की देखरेख में क्षेत्रीय अधिकारी मानव संसाधन माधुरी मडके ने जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया।

जानकारी देते हुए आंदोलन का नेतृत्व कर रहे झामुमो नेता मुमताज आलम ने बताया कि चार सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे अवॉर्डी मजदूरों से क्षेत्र के महाप्रबंधक द्वारा आश्वासन दिया गया कि दो मजदूर प्रतिनिधियों को प्रबंधन के साथ पैनल अधिवक्ता से वार्ता के लिए ले जाया जाएगा। उक्त वार्ता में जो विधिक सलाह प्राप्त होगा वब दोनों पक्षों को मंजूर होगा। वहीं अवार्डी मजदूरों की पहचान को लेकर भी पैनल अधिवक्ता से विधिक सलाह ली जाएगी तथा सुझाए गए प्रतिक्रिया के अनुरूप प्रबंधन द्वारा नियोजन हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जबकि 182 अवॉर्डी मजदूर की पहचान के लिए आगामी 7 अक्टूबर तक दावेदार मजदूर प्रबंधन को आवेदन प्रस्तुत करेंगे। जिससे विधिक मंतव्य के उपरांत नियोजन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
आलम ने बताया कि यदि इस बार प्रबंधन द्वारा अवॉर्डी मजदूरों को छलने का काम किया जाएगा तो अगला आंदोलन धारदार होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सीसीएल तथा कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन की होगी।

आयोजित वार्ता में प्रबंधन की ओर से क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन माधुरी मडके, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, स्वांग गोविंदपुर के प्रबंधक एचआर समविराज़ सिंह, महाप्रबंधक कार्यालय व् स्वांग वाशरी के सहायक प्रबंधक एचआर सूर्य प्रताप सिंह, सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट के बीएफटी शेख अरशद तथा अनशन कारियो के तरफ से झामुमो नेता सह झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय सहायक सचिव मुमताज आलम, अवार्डी महिला कामगार बुटकी बाई, महेंद्र रजक, डिविजन सिंह आदि शामिल थे।
आलम ने बताया कि वार्ता में प्राप्त सहमति की जानकारी प्रबंधन द्वारा सीसीएल मुख्यालय रांची के महाप्रबंधक कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध, बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी सहित क्षेत्र के थाना व् ओपी प्रभारी को दिया गया है।
![]()













Leave a Reply