एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में 10 सितंबर को फ्रेशर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित किया गया।
ज्ञात हो कि के. बी. कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के नए छात्रों (फ्रेशर्स) का स्वागत करने और कॉलेज के माहौल से परिचय कराने के लिए समारोह का आयोजन प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में जंतु शास्त्र सभागार में आयोजित किया गया था, जिसमें वरिष्ठ छात्र, नए छात्रों के लिए संगीत, खेल, प्रतिभा प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किए।
इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य नए छात्रों को कॉलेज परिवार का हिस्सा महसूस कराना और उनके लिए एक यादगार अनुभव प्रदान करना है। प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से नए छात्रों का एक उत्सव पूर्ण तरीके से कॉलेज में स्वागत का एक तरीका है।
समारोह में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अलीशा वंदना लकड़ा ने बताया कि फ्रेशर्स समारोह के माध्यम से नए व वरिष्ठ छात्रों के बीच परिचय व बातचीत को बढ़ावा देना है। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि इस तरह का आयोजन छात्रों के बीच बेहतर समझ और सहयोग की भावना विकसित करता है।

समारोह में कॉलेज के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि नए छात्रों का स्नेहपूर्ण तरीके से स्वागत का यह तरीका है। कहा कि इससे छात्रों में परस्पर सहयोग की भावना का विकास होता है। समारोह का संचालन छात्रा जागृति कुमारी एवं अभिलाषा कुमारी, धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष अंग्रेजी डॉ अलीशा वंदना लकड़ा ने किया।
कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की, डॉ मधुरा केरकेट्टा, डॉ वासुदेव प्रजापति, डॉ व्यास कुमार, प्रो. अमीत कुमार रवि, प्रो. विपुल कुमार पांडेय, डॉ सुशांत बैरा, डॉ अरुण रंजन, डॉ विश्वनाथ प्रसाद, डॉ शशि कुमार, प्रो. पी पी कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि यादविंधु, मो. साजिद, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव, आबिद जहां, रमेश टुडू, सूरज बेसरा, विनोद केवट, शिवेंद्र, भगन घासी, अजय हांसदा, आशा देवी, सुसारी देवी, कलावती देवी, समेत अंग्रेजी विभाग के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply