एस. ली. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित भगवान महावीर आई हॉस्पिटल के तत्वावधान में द विंग फ़ाउंडेशन द्वारा सेंधवार टोली मोरहाबादी में 17 नवंबर को नि:शुल्क आई चेक-अप कैंप लगाया गया, जिसमें आँख सम्बंधि रोगों की जाँच की गई।
जानकारी देते हुए अस्पताल के को-ऑर्डिनेटर सह जैन समाज के मीडिया सलाहकार हरीश दोषी उर्फ राजु भाई ने बताया कि मोरहाबादी में आयोजित नेत्र जांच कैंप में जांच के दौरान मोतियाबिंद के मरीजों को भगवान महावीर आई हॉस्पिटल बूटी मोड़ में शल्य चिकित्सा (सर्जरी) के लिए बुलाया गया है। जहां मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन सहित लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भगवान महावीर आई हॉस्पिटल के चेयरमैन कमल जैन, कोओर्डिनेटर हरीश दोषी उर्फ राजू भाई, रश्मि प्रैस, युवराज एवं हर्ष मानक का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद बसंती लकड़ा की मौजूदगी में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।

आयोजित पूरे कार्यक्रम को द विंग फ़ाउंडेशन की अध्यक्षा निकिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष राखी झा, ट्रेजरर अनीता कुमारी एवं भावना गरोड़िया का विशेष योगदान रहा। मुख्य अतिथि लकड़ा ने कहा कि संस्था इस तरह के परोपकारी कार्यों में कार्य कर रही है जो काफी सराहनीय है।
![]()













Leave a Reply