शिविर में 66 मरीजों की जांच, 44 मरीजों में पाए गए मोतियाबिंद के लक्षण
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। जिला अंधापन नियंत्रण समिति द्वारा 9 नवंबर को बोकारो जिला के हद में शहीद निर्मल महतो चौक फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन अस्पताल के चिकित्सक डॉ नवीना बारला व युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया ने विधिवत फीता काट कर किया। यहां नेत्र चिकित्सक डॉ एम आलम, डॉ आरिफ, डॉ रामप्रसाद यादव व डॉ राजेश कुमार ने कुल 66 मरीज की आंखों की जांच की, जिसमें 44 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। जिसका 10 नवंबर को कथारा मोड़ स्थित आई अस्पताल में ऑपरेशन किया जायेगा। मौके पर युवा व्यवसायी संघ के कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार, अंजन चटर्जी, आशुतोष कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply