Advertisement

गोविंदपुर सी पंचायत भवन में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोबिंदपुर सी पंचायत भवन में 16 नवंबर को निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 31 रोगियों की निःशुल्क नेत्र जांच कर उनके बीच दवाइयां दी गई।

जानकारी के अनुसार चिकित्सक डॉ आरोफील, डॉ मेहराब आलम, तेजस्विन, अभिनीत, रंजन द्वारा मरीजों का जांच किया गया। शिविर का शुरुआत गोविंदपुर सी पंचायत मुखिया बिकास सिंह उर्फ बबलू सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

शिविर में नेत्र जांच के दौरान 15 नेत्र रोगियों की जांच के क्रम में मोतियाबिंद के लक्षण पाया गया।सभी को मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेन्स लगाने के लिए कथारा स्थित हाजी ए आर अस्पताल ले जाया गया। शिविर में गोबिंदपुर, हरिजन बस्ती, राजा बाजार, बाजार टांड़, मुर्गी फ़ारम, बिरसा नगर आदि क्षेत्रों रहिवासी नेत्र रोगग्रस्त उपस्थित थे। इस अवसर पर चंद्रदेव घांसी, सुभाष स्वर्णकार, आरजू यादव, उर्मिला देवी, अंबिका देवी, पार्वती देवी, मो. मुनाफ, हाशिम अंसारी सहित काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *