प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया रेलवे क्रॉसिंग के समीप संदिग्ध हालत में चार पहिया वाहन पेंटर मोइन अंसारी का शव पुलिस ने 16 अप्रैल को बरामद किया है। पुलिस घटना को लेकर छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र के गोमिया रेलवे क्रॉसिंग में 16 अप्रैल की सुबह एक 55 वर्षीय पेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान हजारीबाग जिला के हद में दारू पिपचो रहिवासी मोइन अंसारी उर्फ गंदौरी पेंटर के रूप में की जा रही है।
बताया जाता है कि मृतक मोइन पिछले करीब 40 वर्षों से गोमिया रेलवे क्रॉसिंग के समीप किराए के मकान में रहकर गाड़ियों की पेंटिंग का काम करता था। इसी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। स्थानीय रहिवासियों के अनुसार वह काफी मिलनसार स्वभाव का था।
बताया जाता है कि 16 अप्रैल की सुबह उसके किराए के मकान के पीछे शव पड़ा मिला। पड़ोसियों ने देखकर गोमिया थाना को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से खून से सनी लकड़ी मिली और मृतक के माथे पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना के बाद गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो एवं आईईएल थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
![]()













Leave a Reply