प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बेरमो थाना (Bermo Police station) के हद में फुसरो- नावाडीह मुख्य पथ के अमलो चेक पोस्ट के समीप 8 जनवरी को गैस लोड ट्रेलर पीछे से ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया।
जिसमें सेंट्रल कॉलोनी (Central Colony) निवासी ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय रहिवासियों ने घायलों को केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

घायलों में सुनील सिंह उनकी पत्नी विभा देवी सहित दामोदर कुमार, प्रवीण बेगम शामिल है। बेहतर इलाज के लिए सुनील सिंह और उनकी पत्नी विभा देवी को बोकारो रेफर कर दिया गया।
मौके पर नप उपाध्यक्ष छेदी नोनीया, गणेश मुल्लाह, संतोष ओझा, श्रीराम चौहान, विनोद चौहान, चंदन कुमार, संतोष सिंह, संजीत विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार सीसीएल अमलो परियोजना मे ट्रक खलासी घायल हो गया।

बताया जाता है कि सीसीएल (CCL) ढोरी एरिया के अमलो परियोजना में लोकल सेल में चलने वाले ट्रक (Truck) का डाला बंद करने के दौरान डुमरी निवासी खलासी अर्जुन साव गिर कर घायल हो गया। इस घटना में अर्जुन के चेहरे पर चोटे आई है और दांत टूट गया है। जिसका इलाज सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी में चल रहा है।
![]()












Leave a Reply