Advertisement

सदर विधायक के प्रयास से स्वीकृत अति महत्वपूर्ण 3 चेक डैम का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के प्रयास से स्वीकृत तीन चेक डैम का शिलान्यास झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं बाकी अगुवा साथियों द्वारा पीरटांड़ प्रखड़ के पालगंज स्थित कुलमती नदी पर किया गया। एक साथ तीनो योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया।

जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत कुलमती नदी पर चेक डैम बनाया जाएगा, जिसका लागत 58 लाख रुपये है। वही सरलाही नाला खरपोका में भी एक चेक डैम का निर्माण किया जाएगा। जिसकी लागत 45 लाख रुपये एवं गौचौथा नाला कुडको में भी चेकडेम बनाया जाएगा, जो 53 लाख रुपया की लागत से बनेगा।

जल्द ही इन तीनों चेक डैम का निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप प्रमुख महेंद्र प्रसाद, गोपाल शर्मा, युवराज महतो, आरती मुर्मू के अलावा कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। उम्मीद है इस योजना के पूर्ण होने पर हजारों एकड़ भूमि सिंचित होंगी और कृषि कार्य में सुलभता आएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *