Advertisement

सूर्य हांसदा एनकाउंटर व् रैयत भूमि कब्जे के खिलाफ गरजे पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय

प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के आह्वान पर 11 सितंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड मुख्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय सहित कई गणमान्य शामिल हुए।

इस अवसर पर पुर्व सांसद पांडेय ने कहा कि बेगुनाह आदिवासी नेता सूर्य हांसदा की हत्या और राजधानी रांची में आदिवासी रैयतों की खेतिहर जमीन पर उनके विरोध के बावजूद रिम्स–2 अस्पताल निर्माण आदिवासियों के साथ अन्याय है। कहा कि उक्त मुद्दे को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया और सरकार की नीतियों पर कड़ा आक्रोश जताया। साथ हीं स्व. सूर्या हांसदा हत्याकांड की सीबीआई जांच और नगड़ी के आदिवासियों की जमीन वापस देने की मांग को बुलंद किया।

यह आदिवासियों के अधिकारों और स्वाभिमान पर सीधा हमला है। उन्होंने ‌कहा कि झारखंड सरकार आदिवासियों के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन जमीन पर उनके हक और अधिकारों का निरंतर हनन कर रही है। भाजपा चुप नहीं बैठेगी, यह लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी।

इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया। यहां पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह, जिप सदस्य ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम, भाजपा नेता सुरेंद्र स्वर्णकार, मनोज तिवारी, अशोक मिश्रा, रमेश स्वर्णकार, वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, मूलचंद खुराना, मनोज रवानी, श्रीकांत यादव, संजय प्रसाद, शिवलाल रविदास, रामू तांती सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *