Advertisement

श्रुति सोनी के सीए मे सफलता पर पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने किया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के जवाहर नगर रहिवासी व्यवसायी कृष्णा प्रसाद की पुत्री श्रुति सोनी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में सफलता पाकर बेरमो क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इसे लेकर 11 नवंबर को गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने अपने सहयोगियों के साथ उनके आवास पहुंचकर श्रुति सोनी को शॉल ओढ़कर और मिठाई खिला कर सम्मानित किया।

पुर्व सांसद पांडेय ने उसका हौसला बढ़ाते हुए इस अवसर पर कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता पायी है। ज्ञात हो कि, सीए श्रुति सोनी के पिता कृष्णा प्रसाद व्यवसायी हैं, जबकि माता पुष्पा सोनी एक गृहिणी है। श्रुति ने 10वीं फुसरो के भरत सिंह पब्लिक स्कूल तथा 12वीं की शिक्षा डीएवी ढोरी से में पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से बी.कॉम और इग्नू से एम. काॅम करते हुए सीए की तैयारी शुरू की। श्रुति ने बताया कि सीए की कठिन तैयारी के दौरान उन्हें ऑनलाइन के साथ – साथ पढ़ाई का संतुलन भी बनाए रखना पड़ा। तब कहीं सफलता मिली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *