एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वां जन्मदिन के खास मौके पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित अपने आवासीय कार्यालय में सैकड़ो रहिवासियों को सामूहिक भोजन कराया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश में उत्साह का माहौल है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर वर्ग इस अवसर को उत्सव की तरह मना रहे है। इस खास मौके पर जोश के साथ हैप्पी बर्थडे टू यू, मोदी जी के नारे लगाए जा रहे हैं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस उपलक्ष्य में 15 दिन से ज्यादा समय के लिए सेवा पखवाड़ा शुरू किया है।
केंद्र और राज्यों की भाजपा शासित सरकारों ने आगामी 2 अक्टूबर तक देश भर में स्वास्थ्य शिविर लगाने से लेकर स्वच्छता अभियान चलाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेलों और बुद्धिजीवियों के समागम तक कई तरह के जन संपर्क, कल्याण, विकास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है। एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर पूरा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।
![]()













Leave a Reply