प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी 18 अप्रैल को कसमार प्रखंड के हद में दांतू गांव में उपदेश सिंह के आवास पर आयोजित श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दु:ख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि किसी अपने का खोना अत्यंत पीड़ादायक होता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दें।
वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता दीपक कुमार नायक ने कहा कि दिवंगत का समाज में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। हम सभी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
मौके में दीपक कुमार नायक, महेंद्र कुमार सिंह, आजाद अंसारी, अग्नू घासी, तिलेश्वर झांसी, देवन सिंह एवं अन्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply