प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय पेटरवार में 13 जून को नवनिर्मित शौचालय का विधिवत उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी द्वारा किया गया। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर पुर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शौचालय विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी समय की आवश्यकता है। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधे भविष्य में हरित वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे। सभी ने विद्यालय में विकसित हो रही आधारभूत सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
![]()













Leave a Reply