Advertisement

पूर्व विधायक ने सोनपुरा के पिरवाटांड़ में किया सौ केवीए नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

नये ट्रांसफार्मर से आसपास के ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर विद्युत सुविधा-डॉ लंबोदर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सोनपुरा-पिरवाटांड़ गांव में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 4 जून कॉ उत्तरी जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में यहां सौ केवीए क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पुर्व विधायक ने कहा कि ट्रांसफार्मर के चालू होने से क्षेत्र के रहिवासियों को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लगने से विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा तथा किसानों, विद्यार्थियों एवं आम उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

उत्तरी जिला परिषद सदस्य ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर इस ट्रांसफार्मर की स्थापना कराई गई है। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। आने वाले दिनों में भी क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने लंबे समय से क्षेत्र में बिजली की समस्या एवं लो-वोल्टेज की परेशानी से राहत मिलने पर खुशी व्यक्त की। स्थानीय ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जताई।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *