Advertisement

रॉयल क्लब के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार के बुढ़वा टांड़ में 15 नवंबर को रॉयल क्लब द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आदम्य वीरता, त्याग और संघर्ष को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पुर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जिस समानता, न्याय और सम्मान से परिपूर्ण झारखंड का सपना देखा था, दुर्भाग्य है कि वह सपना आज भी पूर्ण रूप से साकार नहीं हो पाया है। उनकी सोच और आदर्श हमें प्रेरित करते हैं कि हम झारखंड के हर व्यक्ति तक विकास, अधिकार और सम्मान पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहें।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों को मिला सम्मान

कार्यक्रम के क्रम में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुति में छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ महतो द्वारा प्रतिभागी बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण भी किया गया। बच्चों की ऊर्जा, प्रतिभा और उत्साह ने पूरे समारोह को उत्साहपूर्ण बना दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *