प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेलमोचो ओवर ब्रिज के समीप 5 अप्रैल को चूआड़ विद्रोह के महानायक एवं क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में गोमियां के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए और शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक वृंद उपस्थित थे। सभी ने शहीद महतो के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि शहीद रघुनाथ महतो का बलिदान और साहस हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जिस वीरता के साथ संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्ग दर्शन देता रहेगा। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में न्याय और समानता स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पण एवं शहीद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए किया गया।
![]()













Leave a Reply