Advertisement

बाबा हरिहरनाथ के दरबार में पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने मत्था टेका

पूर्व मंत्री ने किया बिहार की खुशहाली के लिए रुद्राभिषेक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। हरि और हर के मिलन स्थल के रूप में विश्वविख्यात सारण जिला के हद में सोनपुर में स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में 23 अप्रैल को आस्था का संगम दिखा। जब सुपौल जिला के हद में छातापुर से वर्तमान भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह ‘बबलू’ ने सपरिवार बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।

बताया जाता है कि 23 अप्रैल की दोपहर ढाई बजे मंदिर पहुँचे पूर्व मंत्री ने विधि- विधान के साथ बाबा हरिहरनाथ का रुद्राभिषेक किया। ​​पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने बाबा के चरणों में शीश नवाकर समस्त बिहारवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, सकारात्मक बदलाव और तरक्की की मंगल कामना की। वहीं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच उन्होंने बाबा से राज्य के कल्याण का आशीर्वाद मांगा।

​पूजन के पश्चात पुर्व मंत्री व् विधायक ने हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों और बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित हरिहरनाथ कॉरिडोर को शीघ्र धरातल पर उतारने के विषय में गहन चर्चा की। इस अवसर पर न्यास समिति के सचिव सिंह ने पूर्व मंत्री का अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया। मंदिर के मुख्य पुजारियों यथा मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री, पवनजी शास्त्री, सदानंद बाबा, बाबा बमबम, नंद बाबा सहित पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया और उन्हें बाबा का प्रसाद व आशीर्वाद प्रदान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *