Advertisement

औरंगाबाद विधानसभा में गिरिडीह के पुर्व सांसद चलाया जनसंपर्क अभियान

एस. पी. सक्सेना/औरंगाबाद (बिहार)। झारखंड के गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय 9 नवंबर को बिहार के औरंगाबाद विधानसभा पहुंचे, जहाँ उन्होंने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी त्रिविक्रम सिंह के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अभियान चलाया।

जानकारी देते हुए पुर्व सांसद के निजी सचिव मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि पुर्व सांसद पांडेय ने औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के कर्मा रोड, पुलिस लाइन, सर्वोदय नगर, श्रीकृष्णा नगर, क्लब रोड सहित अनेक वार्ड क्षेत्रों में आमजनों से मिलकर एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी त्रिविक्रम सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की सरकार बिहार में पुनः स्थापित हो सके। राज्य की विकास यात्रा निरंतर बनी रहे और बिहार में पुनः जंगलराज की वापसी न हो।

पुर्व सांसद पांडेय ने जनसंपर्क के क्रम में कहा कि वर्तमान में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार के कारण बिहार की जनता निर्भीक होकर जीवन यापन कर रहे हैं। देश में बिहार और बिहारवासियों का मान-सम्मान बढ़ा है तथा राज्य हर क्षेत्र में विकास के पथ पर अग्रसर है। इसे निरंतर बनाए रखने के लिए उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी सिंह को औरंगाबाद विधानसभा से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।प्रचार-प्रसार कार्यक्रम में पुर्व सांसद पांडेय के साथ औरंगाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष राम अनुज पांडेय, कृष्ण बल्लभ सिंह उर्फ बबुआजी, अधिवक्ता उमेश तिवारी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्तागण शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *