अम्बाटांड़ में विश्वकर्मा पूजा को लेकर पूजा समिति का गठन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में जोबर पंचायत के अम्बाटांड़ शिव मंदिर परिसर में विश्वकर्मा पुजा को लेकर पूजा समिति का गठन किया। साथ ही रात्रि में गहदम झूमर प्रतियोगिता आयोजन करने के लिए ग्रामीणों द्वारा व जोबर पंचायत के मुखिया चेतलाल महतो की उपस्थिति में बैठक की गई।

बैठक की अध्यक्षता जोबर पंचायत के उप मुखिया दौलत महतो ने किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित विश्वकर्मा पूजा कमिटी के अध्यक्ष तूलेश्वर महतो, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, कोषाध्यक्ष महानंद पटेल, उप कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार महतो (सोशल मीडिया प्रभारी), सचिव अशोक कुमार एवं उप सचिव उप मुखिया दौलत महतो के अलावा कमिटी के सदस्य निर्वाचित किए गए।

बैठक में ग्रामीणों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा मनाने के साथ रात्रि में गहदम झूमर प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया। गहदम झूमर प्रतियोगिता प्रवेश शुल्क 251 रखा गया है। जिसमें प्रथम पुरुस्कार 7000, द्वितीय पुरस्कार 5000 तथा तृतीय पुरस्कार 1000 रखा गया है।

जिसके मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल, जोबर मुखिया चेतलाल महतो, उप मुखिया दौलत महतो, पंसस कैलाश महतो, पूर्व मुखिया जोबर मुन्नीलाल महतो होंगे।

मौके पर जोबर मुखिया चेतलाल महतो, उप मुखिया दौलत महतो, उदय महतो, चुरामन महतो, दौलत महतो, दिनेश महतो, रोहित कुमार महतो, नरेश कुमार, धनपत महतो, युगल महतो, संदीप कुमार, गिरधारी महतो, महादेव महतो, अर्जुन कुमार, बिनोद महतो सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

 192 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *