रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के हीसीम पंचायत अंतर्गत महादेव बेड़ा में आगामी चढ़क पूजा एवं मेला आयोजन को लेकर 16 अप्रैल को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फणींद्र मुंडा ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य जनों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
बैठक में चढ़क पूजा को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई एवं मेला परिसर की व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यों का विभाजन करते हुए एक कमिटी का गठन किया गया।
गठित कमिटी में दिलीप हेंब्रम (विस सूत्री अध्यक्ष, कसमार), आनंद महतो, सुनील कुमार हेंब्रम, भानु महतो (डूमरकुदर), महेश महतो, दिलीप महतो, अमरेश कुमार महतो, मनू महतो, जगदम महतो (खुदीबेड़ा), खगेन्द्रनाथ महतो (खुदीबेड़ा), जागेश्वर मुर्मू (पंचायत समिति सदस्य, हीसीम पंचायत), जयनंदन महतो (टांगटोना), कमलेश कुमार महतो, सजरू महतो, जितेंद्र महतो, संजीत कुमार महतो, मिथुन कुमार महली, विमल महतो, विवेक कुमार महतो, रविंद्र महतो, प्रमोद कुमार महतो, कपिलेश्वर महतो, रामा महतो, सुशील महतो, चंडी चरण महतो, विकास कुमार महतो, सुभाष कुमार महतो एवं संजीत महतो को शामिल किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए चढ़क पूजा एवं मेला को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
![]()













Leave a Reply