रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय मुरहुलसुदी में 17 अप्रैल को बाल संसद का गठन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।
विद्यालय की दैनिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं उनमें नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस प्रक्रिया में कुल 81 छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। इनमें सर्वसम्मति से 46 विद्यार्थियों को बाल संसद सदस्य के रूप में चुना गया। इसके बाद इन 46 सदस्यों में से 22 विद्यार्थियों को मंत्रीमंडल के लिए चयनित किया गया, जिसमें 11 मंत्री और 11 उपमंत्री शामिल हैं।
सर्वसम्मति से करन कुमार घांसी को बाल संसद का प्रधानमंत्री चुना गया। अन्य पदों पर भी विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिसमें तनवी कुमारी को स्वास्थ्य मंत्री, वीरेंद्र कुमार को स्वच्छता मंत्री, मुनु कुमारी को सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, प्रतिमा कुमारी को पोषण मंत्री, पंकज कुमार को उपस्थिति मंत्री, तेज महतो को शिक्षा मंत्री, प्रिया कुमारी को कौशल विकास मंत्री, विकास कुमार को पर्यावरण मंत्री, काजल कुमारी को खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री तथा बादल महतो को सूचना एवं संपर्क मंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर स्कूल सचिव चंद्र भूषण कपरदार ने कहा कि बाल संसद का गठन बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को विद्यालय संचालन की प्रक्रिया को समझने और अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को साधुवाद देते हुए उनसे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने की अपेक्षा जताई।
![]()













Leave a Reply