Advertisement

अंगवाली मे मानस महायज्ञ आयोजन को लेकर ध्वजारोपण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। श्रीरामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ के आयोजन को लेकर पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली के धर्मसंस्थान मैथानटुंगरी मे 13 फरवरी को ध्वजारोपण किया गया। उक्त ध्वजारोपण श्रीहनुमंत लला वीर बजरंगबली का विधि विधान से किया गया। अनुष्ठान के सारे रस्म मानस के संस्थापक आचार्य गौरबाबा ने सहयोगी रामपद बाबा संग सम्पन्न किये।

ज्ञात हो कि, मानस यज्ञ के लिए आगामी 18 मार्च को जल यात्रा, 19 मार्च से मानस पाठ एवं रात्रि मे प्रवक्ताओं द्वारा प्रवचन होगा, जो 27 मार्च तक चलेगा। मानस समिति अध्यक्ष रामबिलास रजवार, उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, सचिव भगवानदास नायक, कोषाध्यक्ष राजू नायक, परमेश्वर महतो आदि ने अनुष्ठान मे सहयोग किया।

मौके पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, भाजपा अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, पूर्व मुखिया पति गौरीनाथ कपरदार, कुंवर सिंह, सुरेश सिंह, हिटलर रविदास, अमित मिश्रा, बरुन मिश्रा, रवि आचार्य, भिंडीबाबा, भूषण महली, अजित रविदास, ललित रजवार, गौतम पाल, भोला राज, विवेक मिश्र, रोकी कमार, निताई रजवार, राजकुमार रजवार, अजय ठाकुर, तेजू महली, रोजगार सेवक वीरेंद्र महतो, मनोज रविदास, नरेश कमार, नरेश कपरदार, दिनेश सिह, बैजनाथ रविदास, कुलदीप ठाकुर सहित दर्जनों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *