Advertisement

दिवगंत मजदूर नेता अनुराग कुमार सिंह उर्फ शैंपू की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ढ़ोरी कांटा फुसरो के समीप राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ढोरी क्षेत्रीय कार्यालय मे 9 फरवरी को दिवगंत मजदूर नेता अनुराग कुमार सिंह उर्फ शैंपू की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने सर्वप्रथम दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। फुसरो नप के पूर्व चेयरमैन बंसत कुमार सिंह और राकोमसं ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव मंगरा उरांव ने कहा कि इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) के ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह उर्फ शैंपू पद मे रहकर मजदूरो का काम अंतिम समय तक किया था। कहा कि दिवंगत सिंह बहुत कम समय में अपनी पहचान बना ली थी।

इस अवसर पर रतन सिंह, अनीष पांडेय, प्रदीप पाठक, आशुतोष सिन्हा, संतोष कुमार, मोहन पाठक, बबन कुमार रजक, देवनंदन चौहान, जितेंद्र यादव, शिबू दिगार, आनंद कुमार पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *