राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में धनबाद रेल मंडल के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी ट्रेन के चार बोगीयों में बीते 10 जून की रात्रि लगभग दस बजे आग लग गई। जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गया।
बताया जाता है कि स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के बोगीयों से धुआं उठता देख ट्रेन के गार्ड एवं यात्रियों ने इसकी सूचना बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार को दी। स्टेशन प्रबंधक ने स्थानीय डीवीसी के बोकारो थर्मल सीआईएसएफ यूनिट के अग्नि शमन दस्ते को जानकारी देकर बुलाया। साथ हीं रेलवे की हाई टेंशन विद्युत तार से विद्युत कट करने के बाद ट्रेन के बोगीयों के कोयले में लगी आग को सीआईएसएफ के अग्नि शमन दस्ता द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया।
रेलवे प्रबंधन एवं यात्रियों के सूझ बुझ एवं त्वरित कार्यवाई किए जाने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। स्टेशन प्रबंधक के अनुसार यह माल गाड़ी कुसमाही कोलियरी से कोयला लेकर गोड्डा की ओर जा रही थी कि बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म में खड़ा होने के बाद बोगी से धुआं निकलने लगा। यात्रियों द्वारा बोगी से धुआं निकलता देख कोयले में आग लगने की जानकारी रेलवे प्रबंधन को दी गयी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई बड़ी घटना नहीं हुई और यात्रियों सहित रेलवे प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।
![]()













Leave a Reply