Advertisement

पुलिस, सुरक्षा बल व् सीआईएसएफ के देखरेख में अंगवाली के अवैध सुरंग की भराई

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड की बंद पड़ी अंगवाली कोलियरी की दर्जनों स्थल पर लंबे समय से तथाकथित धंधेबाजों द्वारा सुरंग बनाकर कोयले का अवैध उत्खनन किया जाता रहा है। किए जा रहे कोयले की अवैध उत्खनन को रोकने के उद्वेश्य से बेरमो प्रखंड अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के ढोरी क्षेत्र अंतर्गत तीन किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा स्थित अवैध सुरंगों को जेसीबी से भरने का काम लगातार किया जाता रहा है। बावजूद इसके यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

बता दें कि, बीते एक सप्ताह पूर्व यहां की दो खतरनाक सुरंगों को भरा गया था। पुनः 7 अप्रैल को ढोरी क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा अंगवाली के खदान क्षेत्र स्थित काली माता मंदिर से सटे एक स्थल पर बनाए गये अवैध सुरंग को जेसीबी से भरने का काम किया गया। मालूम हो कि, ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिंहा के आदेश व क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह के निर्देश पर सीसीएल की सुरक्षा विभाग की टीम, सीआईएसएफ तथा पेटरवार पुलिस की उपस्थिति में उक्त खतरनाक सुरंग को भरा गया।

बताया जाता है कि सुरंग भराई के दौरान कई कोयला कारोबारी इधर उधर निगरानी कर रहे थे।सुरंग को जेसीबी मशीन की मदद से भरा गया। सुरंग भराई टीम में ढोरी के क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग के सुरक्षा प्रभारी शीलचंद, अनाम वारिस, हवलदार कृपाल सिंह, मुकेश शर्मा, जितेंद्र रजक, सीआईएसएफ क्वीक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) एएसआई आर.एस.के सिंह, डी. के. मरांडी, रजनीश कुमार, एसआई एस. खरवार, राकेश कुमार, पेटरवार थाना के एसआई सुनील पटेल, रामकुमार रविदास, सीताराम करमाली आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *