राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी सीएसआर कार्यालय बोकारो थर्मल में 11 जून को समारोह आयोजित कर ब्यूटीशियन के पांचवां सत्र की शुरुआत की गयी। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई।
जानकारी के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित डीवीसी बोकारो थर्मल के सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी ने कहा कि डीवीसी सीएसआर की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने को ले कई तरह का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसके तहत 11 जून को महिलाओ के लिए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी है।
कहा कि यह प्रशिक्षण तीन महीनों का होगा। कहा कि ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बोकारो थर्मल सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 26 महिलाओ ने नामांकन करवाया है। इस अवसर पर महिला प्रशिक्षक सुष्मिता बर्नवाल सहित भैरव महतो, जीवधन मांझी, रमेश यादव,आजसू नेत्री रीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply