स्कूल डायरी के नाम पर विद्यालय द्वारा ₹200/- वसूलने का मामला
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रांची जिलाध्यक्ष एहतेशाम परवीन ने निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी वसूली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला नेत्री ने चतरा के एक निजी विद्यालय द्वारा कनीय कक्षा में महंगी दर पर पुस्तक बेचने और विद्यालय डायरी के नाम पर ₹200/- वसूलने का आरोप लगायी है।
महिला नेत्री एहतेशाम परवीन ने 6 अप्रैल को बताया कि चतरा जिला के हद में कल्याणपुर स्थित न्यू उद्यान पब्लिक स्कूल में बच्चों को पाठ्य पुस्तक के साथ- साथ होमवर्क डेयरी को भी पुस्तक के ही रेट में खरीदना पर रहा है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा पेरेंट्स को मैटीरियलिस्टिक चीजों को खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पीड़ित एहतेशाम का कहना है कि अपने भाई के कक्षा तीन के लिए ली गई किताबों के बिल में होमवर्क डायरी को ₹200 के दाम उन्हें बेचा जा रहा था। महंगी होमवर्क डायरी के रेट पर नाराज़गी जताने पर, बच्चे का दाखिला सरकारी स्कूल में कराने की धमकी फ़ी कलैक्टर ने दी। पीड़िता ने होमवर्क डायरी को लेने से इनकार कर दिया और साथ ही स्पष्ट कहा कि उनके भाई को किसी भी शिक्षक द्वारा होमवर्क डायरी अपने साथ लाने को ना कहा जाए। छोटा भाई होमवर्क से संबंधित सूची अपने नोटबुक में ही लिखा करेगा।
उन्होंने कहा कि महंगाई की मार तो रहिवासी परेशानी उठा ही रहे है, ऐसे में प्राइवेट स्कूल्स में भी मनमाना तरीक़े से पेरेंट्स से होमवर्क डायरी के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। अगर वक्त रहते इन गतिविधियों पर रोक थाम लगाया न गया तो, भविष्य में निजी विद्यालयों द्वारा पेरेंट्स से बेहतर शिक्षा के नाम पर केवल मोटे फ़ीस ही वसूले जाएंगे। इस बावत संबंधित विद्यालय प्रबंधन कुछ भी बताने में साफ कतरा रहा है।
![]()













Leave a Reply