एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। एमएसपी पर गठित कमिटी में किसान संगठनों को शामिल नहीं करने, साजिश रचकर किसानों को कुचलकर मारने वाले मंत्री अजय मिश्रा टेनी को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने, फसल खरीद पर एमएसपी लागू करने, बिजली विधेयक 2020 वापस लेने, जिला को सुखाग्रस्त घोषित करने, किसानों के केसीसी लोन माफ करने, आदि।
जेल में बंद छात्र-युवाओं को रिहा करने, झूठा मुकदमा वापस लेने समेत किसान हित की अन्य मांगों को लेकर देशव्यापी आह्वान के तहत संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले वामपंथी किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने 31 जुलाई को जुलस निकाला। जुलूस समस्तीपुर बाजार क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए ओभरब्रीज चौराहा पहुंचकर जमकर प्रदर्शन कर चक्का जाम किया।
मौके पर अखिल भारतीय किसान महासभा के महावीर पोद्दार, बिहार राज्य किसान सभा के शत्रुधन राय एवं बिहार राज्य किसान काउंसिल के गंगाधर झा की संयुक्त अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। बिहार राज्य किसान कौंसिल के उपेंद्र राय, सत्यनारायण सिंह, श्याम किशोर कमल, अर्जुन राय, सत्यनारायण सिंह, सुरेश महतो, आदि।

पुनम देवी, अखिल भारतीय किसान महासभा के ललन कुमार, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, सुनील कुमार राय, अशोक कुमार, दिनेश कुमार सिंह, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार, लोकेश राज, दीपक यदुवंशी, सोने लाल पासवान, मिथिलेश कुमार, जयंत कुमार, अनील चौधरी, बिहार राज्य किसान सभा के अभिषेक आनंद, सुबोधनाथ मिश्र, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, आदि।
भाकपा माले समस्तीपुर जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, जीबछ पासवान, माकपा जिला सचिव राजाश्रय महतो, माकपा नेता रधुनाथ राय, मनोज कुमार सुनील, भाकपा के सुधीर कुमार देव आदि ने सभा को संबोधित किया। यहां वक्ताओं ने किसान विरोधी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया।
मौके पर किसान नेता कॉमरेड गंगाधर झा एवं ललन कुमार ने कहा कि दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान मोदी सरकार ने एमएसपी कमिटी में किसान नेताओं को रखने, आंदोलनरत किसान के हत्यारे मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने, आदि।
किसानों पर से मुकदमा हटाने, शहीद किसानों को मुआवजा देने आदि का विश्वास दिलाया था, लेकिन अब मोदी सरकार किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अंत में अधिकारियों के आश्वासन पर नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने जाम समाप्त कराया।
![]()












Leave a Reply