एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी में 19 सितंबर को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें तीन सेवानिवृत्त अस्पताल कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी।
जानकारी के अनुसार ढोरी केंद्रीय अस्पताल कर्मी बच्चू प्रसाद, महेश प्रसाद विश्वकर्मा तथा जतन चंद्र दास की सेवानिवृत्ति पर अस्पताल के सभी कर्मचारियों द्वारा उनके सम्मान में विदाई दी गई। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) डॉ संजय कुमार सिन्हा की देखरेख में आयोजित समारोह के दौरान तीनो सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ संजय कुमार सिन्हा, डॉ रोहित शर्मा और डॉ पुनीत गुप्ता ने कहा कि तीनो कर्मियों ने अपनी पूरी सेवा बेदाग और अनुशासन के साथ पूरी की। ड्यूटी के दौरान नियमित और समय से पहले पहुंचना उनकी खासियत थी। अस्पताल में काम करते हुए उन्होंने अपने सीनियर को अपने काम से कभी निराश नहीं किया। साथ ही फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ उनका पारिवारिक संबंध बना रहा, जिसका फायदा विभाग को भी मिला। उनके अच्छे समन्वय के कारण सभी विभागीय योजनाएं सफल रहीं।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा डॉ नीतीश कुमार, डॉ श्वेता शरण, डॉ शैलेया, डॉ राहुल रंजन, डॉ अनिरुद्ध डॉन, डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ रूखसाना तबसुम, डॉ अंकित गौरव सहित अजय कुमार झा, रमेश कुमार मिश्रा, प्रफुल्ल कुमार झा, अशरफ हुसैन, गौतम लोहार, विश्वजीत कुमार, केशव महतो, उमाशंकर महतो, विकास सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply