प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर मे 12 फरवरी को आयोजित एक कार्यक्रम मे वार्षिक माध्यमिक (मेट्रिक) बोर्ड परीक्षा के लिए एपियर छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी। एपियर छात्र-छात्राओं को विद्यालय के वर्ग नवम के छात्र-छात्राओं द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक, प्रधानाचार्य, आचार्य, आचार्याओं की उपस्थिति मे छात्र-छात्राओं ने केक भी काटे।
विदाई समारोह में संरक्षक देवब्रत कुमार जायसवाल, प्रधानाचार्य युगलकिशोर महतो, प्राध्यापक सजल कुमार मैती ने छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त कर उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होने को लेकर आशीर्वचन प्रदान किये। मौके पर शिक्षक बंधन मरांडी, मास्टर इम्तियाज सहित कई अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply