Advertisement

हृदयविदारक अनहोनी घटना से सदमे में परिजन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) के पूर्व हजारीबाग जिला (Hazaribag district) महामंत्री एवं मांडू विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार सिन्हा के जेष्ठ पुत्र साकेत सिन्हा उर्फ राजा (उम्र लगभग 18 वर्ष) का आकस्मिक निधन बीते 16 जनवरी की रात्रि 9:30 बजे हो गई। इस हृदयविदारक घटना को देखने के लिए मृतक के आवास में समाजसेवियों एवं ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ठंड लगने से साकेत की मौत हो गई है, जबकि मौत का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार सिन्हा किसी कारणवश कोडरमा गए थे।

वह देर रात विष्णुगढ़ अपने घर पहुंचे। मृतक साकेत फास्ट फूड की दुकान महाराजा होटल से पार्सल लेकर आया। पापा को थके देखकर उनके पैर में तेल से मालिश करने लगा।

इस बीच उसके दाहिने हांथ के नस में खिंचाव होने लगा। परिजनों के अनुसार दो बार उल्टी भी हुई, और वहीं पर बेहोश हो भी हो गया। आनन-फानन में उसे विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस हृदय विदारक अनहोनी घटना से परिजनों को याकीन नहीं होने पर हजारीबाग आरोग्यं हॉस्पिटल भी ले गए। मृतक की अग्नि संस्कार मृतक के मंझलें चाचा अरुण सिन्हा ने किया। इस घटना से सिन्हा परिवार में शोक की लहर है।

लोकतांत्रिक युवा जनता दल एवं राष्ट्रीय ब्रम्हभट्ट एकता मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दशरथ राय ने इस अनहोनी मार्मिक हृदयविदारक घटना के प्रति उन्होंने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *