शिविर में 30 नेत्र रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जिला अंधापन नियंत्रण समिति व् सिविल सर्जन कार्यालय बोकारो के निर्देश पर 8 नवंबर को पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत सचिवालय में नेत्र-जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, दक्षिणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन की उपस्थिति में आयोजित शिविर में अंगवाली उत्तरी में कुल 33 नेत्र रोगियों की जांच की गयी, जिसमे 14 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किए गये। इसी तरह दक्षिणी पंचायत में 42 नेत्र रोगियों की जांच कर 16 रोगी को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
बताया जाता है कि सभी चयनित मोतियाबिंद रोगग्रस्त को ऑटो द्वारा कथारा मोड़ सुपर मार्केट स्थित अस्पताल ले जाया गया। उक्त शिविर में अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ आरोफिल, डॉ एम आलम, अस्पताल कर्मी ताहिर आलम, मो. सलीम, एन. नाज आदि सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply