Advertisement

नेतृत्व क्षमता विकसित करने को लेकर किशोरियों का एक्सपोजर विजिट

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सहयोगिनी बोकारो द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सहयोगिनी संस्था 16 फरवरी को धनबाद जिला के हद में बाघमारा प्रखंड के महुदा पहुंचीं। यह दौरान एक्सपोज़र विजिट के तहत जेजीवीटी संस्था के किशोरियों से बाल विवाह रोकने से जुड़ी पहल और प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।

धनबाद के महुदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों और इसके सामाजिक असर से अवगत कराया गया। इस दौरान हल्ला-बोल/आवाज-दो कार्यक्रम के तहत बाल विवाह से उत्पन्न समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर धनबाद और बोकारो की किशोरियों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए इस प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

इस संबंध में सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि अब क्षेत्र की किशोरियां बाल विवाह के खिलाफ खुलकर विरोध करने लगी हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद और बोकारो की किशोरियां जागरूक हैं और वे इस सामाजिक कुरीति को रोकने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। प्रो. शंकर रवानी ने कहा कि नेतृत्व क्षमता विकसित होने से किशोरियां सशक्त होंगी।

इस अवसर पर सहयोगिनी की कुमारी किरण, सूरजमणि देवी, सोनी कुमारी, हलीमा एजाज, शंकर रवानी, अमरजीत कुमार, पायल कुमार, स्वाती कुमारी, अंजली कुमारी, नीलू कुमारी, सोनी देवी, अमरजीत, शीतल कुमारी, रूमा कुमारी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *