Advertisement

बैंक ऑफ इंडिया गुवा में सुविधाओं में विस्तार जरूरी-मंगल सिंह गिलुवा

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बैंक ऑफ़ इंडिया गुवा शाखा के कर्मचारियों के कार्य से खाता धारक परेशान हो रहे हैं। ख़ाताधारको ने इसमें सुधार पर बल दिया है।

खाता धारकों ने बताया कि बैंक कर्मचारियों की विपरीत कार्यशैली तथा खाता धारकों से ठीक ढंग से बात नहीं की जाती है। साथ ही पिछले 5 सालों से बैंक ऑफ़ इंडिया गुवा शाखा में लगाया गया पासबुक अप टू डेट करने की मशीन खराब है। खाता धारकों ने इस संबंध में शाखा प्रबंधक को खराब मशीन को ठीक करवाने के लिए लिखित आवेदन देने के बावजूद आज तक ठीक नहीं हो पाया है।

उक्त समस्या को बताते हुए अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा ने 13 नवंबर को बैंक के गुवा शाखा प्रबंधक से अविलंब उक्त समस्या के निराकरण के साथ-साथ एटीएम मशीन को दुरुस्त व चालू किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बैंक आफ इंडिया से बेहतर सेवा की अपेक्षा क्षेत्र के आम रहिवासी करते हैं। अतः सुविधाओं में विस्तार व सुधार होनी चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *