Advertisement

एलबीएस स्कूल में धर्म जागरण बैठक पर कमेटी का विस्तार

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के पटेल चौक स्थित एलबीएस स्कूल में 11 नवंबर को धर्म जागरण की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक में विद्यालय कमेटी का विस्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में विभाग प्रमुख पंकज कुमार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित हुए। यहां सर्व सम्मती से आशुतोष कुमार को धर्म जागरण का जिला संयोजक, रविंद्र कुमार सिंह को धर्म जागरण जिला सह-संयोजक, आदि।

जय गोविंद सिंह को बोकारो जिला प्रशासनिक प्रमुख, अजय सिंह को बोकारो जिला सह प्रमुख, भीम सिंह को बोकारो जिला विधि प्रमुख, देवरंजन प्रसाद को बोकारो जिला का परियोजना प्रमुख, रामजी प्रजापति को धर्म जागरण का जिला टोली सदस्य मनोनीत किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *