रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास थाना परिसर में 12 जून को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आम जनों की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया।
जानकारी के अनुसार इस दौरान मुख्य रूप से जमीन से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। कुल 8 मामलों का विधिवत निष्पादन करते हुए संबंधित पक्षों के बीच आपसी सहमति और आवश्यक कागजात के आधार पर समाधान निकाला गया।
चास थाना प्रभारी ने बताया कि थाना दिवस का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि छोटी-बड़ी समस्याओं का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही हो सके। उपस्थित जनों ने बोकारो जिला प्रशासन तथा पुलिस पर इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से समय और संसाधनों की बचत होती है। कार्यक्रम में थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय रहिवासी मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply