Advertisement

कक्षा दशम बोर्ड परीक्षा में डीएवी चिड़िया के छात्रों का उम्दा प्रदर्शन

इशान ने 92.4, आस्था ने 87.6 एवं अभिज्ञान 87.4 प्रतिशत अंक लाया

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सारंडा वन क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के बच्चों ने केद्रीय माध्यमिक कक्षा दशम सीबीएसई संचालित बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर फिर से इस बार जिले में पहचान बनाई है। शिक्षकों के सतत प्रयास एवं मार्गदर्शन से बच्चों ने सराहनीय सफलता पाई है।

प्राप्त परीक्षा परिणाम के अनुसार विद्यालय के टॉपर छात्रों में इशान शाह ने 92.4 प्रतिशत अंक से प्रथम टॉपर रहा। उसने विषयावार नम्बरों में हिन्दी में 90 अंक, अंग्रेजी में 90 अंक, गणित मे 75 अंक, विज्ञान में 95 अंक, सामाजिक विज्ञान में 90 अंक एवं आईटी में 97अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान की टॉपर छात्रा आस्था परमार को 87.6 प्रतिशत अंक मिले। जबकि तृतीय टॉपर छात्र अभिज्ञान प्रकाश को 87.4 प्रतिशत अंक मिले। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें शेष अन्य विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा।

विद्यालय के बच्चों के सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि ने इसका श्रेय विद्यालय प्रबंध समिति चेयरमैन सह सेल गुआ- चिड़िया मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, सेल चिड़िया महाप्रबंधक रवि रंजन एवं क्षेत्र के अभिभावकों तथा शिक्षकों को दिया है।
बच्चों के उक्त सफलता पर हर्ष जताते हुए स्कूल के प्राचार्य पाणिनि एवं पूर्व प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों एवं बच्चों की कड़ी मेहनत सराहनीय रहा है। कहा कि सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित इस स्कूल में बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में शिक्षकों द्वारा प्रातः कालीन एवं अपराहन कालीन नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं लेना सराहनीय रहा है। बच्चों के सच्चे प्रेरक एवं मार्ग दर्शक सेल चिड़िया के पदाधिकारियों को साधुवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास जताया गया कि आने वाले समय में डीएवी चिड़िया का परीक्षा परिणाम और भी बेहतर होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *