Advertisement

हरिहर क्षेत्र मेला के चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही साढ़े तीन सौ सीसीटीवी से नजर

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में लगने वाले हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की साढ़े तीन सौ सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। मेला के चप्पे – चप्पे पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोनपुर मेला की निगरानी के लिये सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में लगभग 350 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। मेला क्षेत्र स्थित प्रशासनिक शिविर में सीसीटीवी की मॉनिटरिंग के लिये नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिलाधिकारी अमन समीर ने 11 नवंबर को प्रशासनिक शिविर का निरीक्षण किया। मेले के हरिहरनाथ मंदिर सहित सभी सड़कों, मेला की गतिविधियों, पशु बाजारों सहित सभी जगह सीसीटीवी संचालित हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *