Advertisement

हाजीपुर में क्विज व् केंद्रीय विद्यालय सोनपुर में निबंध व् चित्रकला प्रतियोगिता

रेलवे द्वारा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारतीय रेल की अमृत भारत योजना के तहत 20 सितंबर को पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर मंडल के हाजीपुर तथा सोनपुर में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार वैशाली जिला के हद में हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर क्विज प्रतियोगिता एवं सोनपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में निबंध, चित्रकला (पेंटिंग) और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हेतु था, बल्कि भारतीय रेल के भविष्य की दिशा, यात्री सुविधाओं के विकास और पर्यावरणीय जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं।

जानकारी के अनुसार आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों में ढालते हुए भारतीय रेल अमृत भारत ट्रेन जैसे विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। निबंध लेखन के माध्यम से रेलवे के आधुनिकीकरण, यात्री अनुभव, सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर स्कूली बच्चों ने अपने विचार साझा किए।

बच्चों द्वारा बनाये गये रचनात्मक प्रस्तुतियों ने यह सिद्ध किया कि भारतीय रेल केवल एक परिवहन प्रणाली नहीं, बल्कि रचनात्मकता, नवाचार और जनसहभागिता का प्रतीक बन चुकी है। वही दूसरे चरण में हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्टेशन मास्टर कुमार राकेश रंजन, टीटीई एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अमृत भारत एक्स्प्रेस ट्रेन से जुड़े संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने न केवल सही उत्तर दिए, बल्कि टीम भावना, तत्परता और ज्ञान की गहराई का भी परिचय दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *