Advertisement

कर्पूरी ग्राम माकपा का संपूर्ण शाखा माले में शामिल

पार्टी सदस्यता का शपथ दिलाने के बाद माला पहनाकर सभी का किया गया स्वागत

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में कर्पूरी ग्राम के निवासी सह माकपा नेता कॉमरेड राजाराम मोहन राय, मीरा देवी, रामजी सिंह कुशवाहा के साथ बैजू राय, रेखा देवी, जानकी देवी, मंजय कुमार समेत संपूर्ण बढ़िया बेलार कर्पूरी ग्राम शाखा 6 जुलाई को एक सादे समारोह में भाकपा माले में शामिल हो गये। मौके पर दर्जन भर से अधिक रहिवासियों ने खेग्रामस का भी सदस्यता लिये।

इस दौरान कार्यकर्ताओं की बैठक कर पार्टी संविधान और कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मौके पर तमाम कार्यकर्ताओं को माले का सदस्यता फार्म भरकर सामूहिक शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

मौके पर भाकपा माले जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार, जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार, ताजपुर प्रखंड कमिटी सदस्य शंकर महतो, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, अशोक कुमार, राजदेव प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

इस दौरान माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि भाकपा माले आंदोलन की सबसे बड़ी पार्टी है। माले लोकतंत्र और संविधान के दायरे में बड़ी भागीदारी वाला निर्णायक संघर्ष चलाती रही है। जन सरोकार के लिए माले कार्यकर्ता शहादत देने से भी पीछे नहीं हटा करते।

उन्होंने कहा कि माले सिर्फ संघर्ष ही नहीं करती बल्कि जीत भी हासिल करती रही है। यही कारण है कि विभिन्न संगठन एवं दलों के लोग लगातार माले में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं के माले में शामिल होने से माले को मजबूती मिलेगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *