सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बैंक ऑफ़ इंडिया गुवा शाखा के पूर्व वरीय शाखा प्रबंधक पर करोड़ों रुपए गबन के आरोप में केस दर्ज कर हजारीबाग मंडल कार्यालय द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
घटना की जानकारी के संबंध में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने 13 सितंबर को बताया कि गुवा बाजार स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के पूर्व शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु के द्वारा करोड़ रुपया गबन किया गया है। उक्त आरोप लगाते हुए जमशेदपुर कदमा के बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के वरीय प्रबंधक विश्वजीत कुमार द्वारा एक विशेष लेखा परीक्षा रिपोर्ट में जांच करने के दौरान पाया गया कि बैंक के गुवा शाखा में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया सेल गुवा के खाता में जांच के दौरान गबन पाया गया है। इसकी जाँच व निरीक्षण के लिए मुम्बई बैंक मुख्यालय से एक ऑडिट टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा सत्यता व गबन की पुष्टि के उपरांत अन्तर्लिप्त पूर्व प्रबंधक सुदीप सिंकू को दोषी पाया गया।
बताया जाता है कि बैंक ऑफ इंडिया गुवा शाखा में यह हेराफेरी कोरोना कार्यकाल में की गई थी। सेल प्रबंधन की राशि का गबन बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व शाखा प्रबंधक ने बहुत चतुराई से किया था। अन्तर्लिप्त पूर्व शाखा प्रबंधक सिंकू का हजारीबाग कार्यालय अन्तर्गत किसी अन्य शाखा में स्थानांतरण हो चुका था। वर्तमान में सेवारत बैंक ऑफ इंडिया गुवा के शाखा प्रबंधक नीलेश कुमार ने भी घटना की पुष्टी की है।
इस संदर्भ में जांच के क्रम में पाया गया कि बीते 1 जुलाई 2021 गुवा शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु पिता शंकर सिंकु, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जिंतुगड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने सेल के बिना आदेश के खाते में जमा राशि दो करोड़ 14 लाख 81 हजार 192 रुपए को अवैध रूप से पे ऑर्डर भुगतान आदेश जारी कर अकाउंट में रख लिया। इसके बाद 16 जनवरी 2023 को शाखा प्रबंधक सिंकु ने सेल से किसी भी आदेश के बिना धोखाधड़ी कर अन्नु देवी, मनोज निषाद, पुनामी बोदरा तथा कन्हैया कुमार साव के खाते में सभी राशि का ट्रांजैक्शन कर दिया। बाद में शाखा प्रबंधक सिंकु द्वारा ट्रांजैक्शन किए गए सभी के खातों से रूपयों की निकासी कर ली गई।
इस संबंध में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि लिखित शिकायत आवेदन के संदर्भ में शाखा प्रबंधक सिंकु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें शामिल सभी आरोपियों के विरोध मामले की छानबीन की जा रही है। बरहाल गुआ पोस्ट ऑफिस में हेरा फेरी की घटना के बाद बैंक आफ इंडिया की घटना ने क्षेत्र के रहिवासियों खासकर बैंक खाताधारको को मर्माहत कर दिया है। क्षेत्र में रहिवासी संशकित एवं दुविधा की स्थिति में देखे जा रहे हैं।
![]()













Leave a Reply