Advertisement

इलेक्ट्रिकल विभाग की इंजीनियरिंग पर धमाकेदार जीत, बनाई सेमीफाइनल में जगह

​संतोष प्रकाश के ऑलराउंड प्रदर्शन से इलेक्ट्रिकल टीम बनी टूर्नामेंट में नंबर वन

​अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित अंतर विभागीय टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में 8 अप्रैल को इलेक्ट्रिकल विभाग ने इंजीनियरिंग विभाग को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ इलेक्ट्रिकल की टीम प्रतियोगिता में अपनी सातवीं जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली शीर्ष (रैंक-1) टीम बन गई है।

जानकारी के अनुसार ​​इंजीनियरिंग विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, इलेक्ट्रिकल विभाग की सटीक गेंदबाजी के सामने इंजीनियरिंग के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके। निर्धारित 20 ओवरों में इंजीनियरिंग की टीम ने 5 विकेट खोकर 129 रन बनाए। टीम में ​प्रमुख स्कोरर रहे (इंजीनियरिंग) के सौरव (38 रन), जावेद (27 रन) और राजीव (21 रन) एवं ​सफल गेंदबाज बने (इलेक्ट्रिकल) के संतोष प्रकाश। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए, जबकि ओजस्वी और दीपक को 1-1 विकेट मिला।

इलेक्ट्रिकल टीम ​द्वारा 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के क्रम में इलेक्ट्रिकल टीम को सलामी बल्लेबाज विकाश रंजन (42 रन) और कप्तान संतोष प्रकाश (33 रन) ने विस्फोटक शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए मात्र 8 ओवरों में 66 रनों की मजबूत साझेदारी कर जीत की नींव रखी।

​मध्य क्रम में राकेश ने 21 रन और ज्योति यादव ने नाबाद 15 रनों का योगदान देकर पारी को संभाला। अंत में फैज अली खान ने भी तेज हाथ दिखाए, जिससे इलेक्ट्रिकल ने मात्र 15.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
​गेंद और बल्ले दोनों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कप्तान संतोष प्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें मुख्य अतिथि विद्युत परिचालन, सोनपुर मंडल नवीन कुमार ने पुरस्कार से सम्मानित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *