Advertisement

पेटरवार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्यौहार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के शहरी तथा ग्रामीण इलाके में 21 मार्च को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उल-फितर का त्यौहार उल्लास व् भाईचारे के साथ मनाया गया।

मौके पर एक निजी समाचार चैनल के प्रमुख के आवासीय कार्यालय पर क्षेत्र के मीडिया कर्मी व् समाजसेवियों ने प्रमुख को ईद की मुबारकबाद दी। जानकारी के अनुसार इस खास मौके पर पेटरवार, बुंडू, सदमाकला, जरूआटांड़, कोह, खेतको, दारीद, पिछरी, अंगवाली, चलकरी सहित तमाम मुस्लिम मुहल्ले में ईद शांतिपूर्ण तरीके से मनायी गयी।

बता दें कि, निर्धारित समय प्रातः नौ बजे मस्जिद में सभी ने नवाज अदा करने के लिए प्रवेश किया।नवाज अदा करने के पश्चात बुजुर्ग, नवयुवक, बच्चे एक दूसरे के गले मिलकर ईद का मुबारकबाद दे रहे थे। सबों ने सेवई-लच्छा का लुफ्त उठाया। पेटरवार थाना की पुलिस टीम हरेक पंचायत में सक्रिय दिखी।

अंगवाली में एएसआई प्रेम किशोर महतो, सचिन महतो,आरक्षी सुमित कुमार सहित मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, अंजुमन कमिटी सदर जमीरुद्दीन अंसारी, समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार, पवन विश्वकर्मा, खुर्शीद आलम, एनायत हुसैन, दिव्यांग ट्रस्ट के अजीत रविदास, आलेनवी अंसारी, गयाश अंसारी, जाविद, मजीद अंसारी, मो.यासीन, परवेज अहमद, इरफान अहमद, मो. इस्राफील अहमद आदि ईद के जश्न में शामिल थे।

चलकरी में अंजुमन के सदर मो. समीर अंसारी, मोइउद्दीन, पूर्व सदर मनिरुद्दीन सहित दर्जनों, जबकि खेतको में पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, मुखिया अनवरी खातून, समाजसेवी तनवीर, आलम, परबेज उर्फ मुन्ना, मो. इस्लाम, इस्तियाक अंसारी आदि ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं खेतको के दरगाह मुहल्ला रहिवासी एक निजी न्यूज चैनल के प्रमुख शमशेर आलम के आवासीय कार्यालय पर पहुंचकर क्षेत्र के दर्जनों मीडिया कर्मी व् समाजसेवियों ने प्रमुख को ईद की मुबारकबाद दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *