पूर्व सांसद, विधायक, जीएम, प्रखंड प्रमुख, इनमोसा अध्यक्ष आदि ने दी ईद की बधाई
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में 21 मार्च को हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर मनाई गई। इस्लाम को माननेवाले मुसलमानों के इस महापर्व में क्षेत्र के हिदू भाइयों ने भी शरीक होकर भाईचारे के माहौल को बढ़ावा दिया।
जानकारी के अनुसार बेरमो कोयलांचल के सभी मस्जिदों व ईदगाहों में ईद-उल-फित्र की दो रिकअत नमाज स्थानीय इमामों ने पढ़ाई। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने में सभी मशरूफ हो गए। हर तरफ ईद मुबारक की सदाओं की गूंज से पूरा वातावरण ईद मय हो गया।
बताया जाता है कि ईद के मौके पर जिला के हद में फुसरो के रहीमगंज, भेड़मुक्का, पटेलनगर व रजानगर के अलावा करगली, जरीडीह बाजार, सुभाषनगर, अमलो, अंगवाली, चलकरी बस्ती, खेतको बस्ती, असनापानी, झिरकी, कथारा, बोकारो थर्मल, स्वांग, गोमिया, साड़म, होसिर, जारंगडीह, संडेबाजार, गांधीनगर, कुरपनिया, नावाडीह ऊपरघाट, सुरही, चंद्रपुरा, दुग्दा आदि इलाकों की मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह होते ही ईद की नमाज पढ़ने को रहिवासियों की भीड़ जुटने लगी।
सर्वाधिक उत्साह बच्चों में दिखा, जो सुबह होते ही नहा-धोकर और नए-नए वस्त्र धारण कर तैयार हो गए थे। साथ ही अपने पिता सहित घर के अन्य बड़ों से ईदी वसूलकर खनकते सिक्कों से भरी जेबों के साथ मुहल्ले में लगे स्टालों व ठेलों पर जाकर गोलगप्पे, चाट आदि का लुत्फ उठाने में जुटे रहे।
इस अवसर पर करगली फुटबॉल ग्राउंड में ईद की सामूहिक रूप से अपने शहर व मुल्क की तरक्की के लिये दुआएं मांगी गयी।
उपस्थित जन एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। रहीमगंज स्थित जामा मस्जिद, पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित मदरसा गुलशने अजमेर राजा नगर, भेड़मुक्का गौसिया जामा मस्जिद, मदरसा गुलशने तैयबा राजाबेड़ा, राजाबेड़ा अंसारी मुहल्ला मस्जिद, मक्का मदिना पटेलनगर, पटेलनगर मदिना मस्जिद, पिछरी जामा मस्जिद, अंगवाली जामा मस्जिद में निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा कर अपने परिवार और देश, दुनिया व क्षेत्र की सलामती की दुआ मांगी।
ईद के मौके पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के जीएम रंजय सिंहा तथा बीएंडके जीएम एस के झा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, रईस आलम, युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर. उनेश, जरीडीह बाजार के अग्रवाल समाज के अनिल अग्रवाल, कांग्रेसी लक्की सिंह, झामुमो के भोलू खान, सलीम जावेद, दिनेश सिंह, पिंटू सिंह सहित अन्य ने एक दूसरे को बधाई दी।
एक अन्य जानकारी के अनुसार ईद त्योहार को लेकर जिला के हद में गोमिया प्रखंड के ललपनिया क्षेत्र में रौनक देखने को मिला। मुस्लिम समुदाय ने सुबह तय समय के अनुसार मस्जिदों एवं ईदगाह में अकीदत की नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। बच्चों से लेकर युवा, बड़े व बुजुर्गों में उत्साह व उमंग था।
इसी तरह ललपनिया, कुंदा, बड़कीपुन्नू, कसियाडीह, अइयर, धवैया, कंडेर, जगेश्वर आदि में ईद के मद्देनजर मुस्लिम समुदाय में चहल-पहल रही। राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं दी।
वहीं बेरमो प्रखंड के संडेबाजार, गांधीनगर मस्जिद के इमाम ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद का मुबारकबाद दिया।
ईद उल फितर का त्योहार छपरगढ़ा, झिरकी आदि इलाकों में मनाया गया। यहां ईदगाह में मुस्लिम समाज तड़के ही ईद की नमाज अदा करने के लिए रंग-बिरंगे पोशाक और टोपिया पहनकर पहुंचे। खेतको और चलकरी में जामा मस्जिद के इमाम ने ईद की नमाज पढ़ाई और विश्व में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। आपसी प्रेम एवं भाईचारे का त्योहार ईद बोकारो थर्मल सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इसके पूर्व मुस्लिम समुदाय के युवकों एवं बच्चों ने स्थानीय राजा बाजार, जनता नगर के मदीना मस्जिद तथा नूरीनगर स्थित ईदगाह में सुबह ईद की नमाज अदा की। ईद की नमाज अदायगी के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां दी और देश दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।
![]()













Leave a Reply