Advertisement

सादगी से मनाया गया ईद-उल-अजहा उर्फ बकरीद का त्योहार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar Block) के हद में अंगवाली, चलकरी, पिछरी, खेतको सहित मुस्लिम बहुल गांव के इस्लाम धर्मवलंबीयों ने 10 जुलाई को पारंपरिक तरीके व सादगी के साथ ईद-उल-अजहा उर्फ कुर्बानी त्योहार को मनाया।

इस अवसर पर सर्व प्रथम प्रातः आठ बजे स्थानीय मस्जिदों में जाकर सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा की। इसके बाद सभी अपने अपने काम में जुट गए। अपने शामर्थ्य अनुसार मुहल्ले के लोगों ने कुर्बानी की रस्म अदा किया।

इस दौरान पेटरवार के थाना प्रभारी विनय कुमार सभी मुस्लिम बाहुल गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे। अंगवाली के जामा मस्जिद के निकट थाना के एएसआई केसी सुंडी, सहयोगी खिरोधर सोरेन, अजय महतो के साथ स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर सदर जमीरुद्दीन अंसारी, उप मुखिया रियाज अहमद, खुर्शीद, नासर अली, रफीक, इरफान, रजाउद्दीन, नशीम अंसारी सहित कई उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *