Advertisement

बिहार के सीएम का फुसरो में पुतला दहन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में महिलाओं के बारे में दिए गए वक्तव्य पर बोकारो जिला के हद में फुसरो में आक्रोश देखा जा रहा है। इसे लेकर फुसरोवासियों ने ऐतराज जताया है।

भारतीय जनता पार्टी नेत्री डॉक्टर उषा सिंह के नेतृत्व मे 9 नवंबर की संध्या नगर परिषद फुसरो के समीप निर्मल महतो चौक में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। ज्ञात हो कि, बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिये थे।

पुतला दहन के अवसर पर किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, निवर्तमान वार्ड पार्षद भरत वर्मा, महामंत्री रमेश स्वर्णकार, लालमोहन महतो, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, सुमन कुमारी, रिशु कुमार, विक्की यादव, शंकर गोयल, रंजन सिंह, महावीर राम, जवाहर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *