Advertisement

डीवीसी के बोकारो थर्मल स्थित स्लरी डिस्पोजल पाइपलाइन मरम्मत कार्य शुरू

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लंबे समय तक चली बातचीत और स्थानीय स्तर पर सहमति बनने के बाद बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी की स्लरी डिस्पोजल पाइपलाइन का मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया।

ज्ञात हो कि बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर बस्ती में प्रारंभिक विरोध के कारण यह कार्य कुछ समय तक प्रभावित रहा, लेकिन प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच समझौता के बाद अब काम सुचारू रूप से चल रहा है।

बताया जाता है कि उक्त पाइपलाइन की मरम्मत का दायित्व डीवीसी द्वारा आउटसोर्सिंग एजेंसी ताज टेक्नो को सौंपा गया है। बीते पांच दिनों से कंपनी की टीम लगातार कार्य में लगी है। साइट सुपरवाइजर संजय गिरि की निगरानी में पाइपलाइन की वेल्डिंग और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। टीम में वेल्डर संजय यादव, मुकेश कुमार, फिटर नारायण प्रजापति, कटर टीनू यादव, रेगर इजहार कुरैशी सहित अन्य कर्मी शामिल हैं। डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन के अनुसार उक्त पाइपलाइन के मरम्मत होने से स्लरी निस्तारण व्यवस्था बेहतर होगी तथा पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालन में सहायता मिलेगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *