Advertisement

डीवीसी ने तीन मंजिला मकान एसडीटी तीन को ध्वस्त करने का कार्य किया शुरू

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित डीवीसी की जर्जर तीन मंजिला भवन को ध्वस्त करने का कार्य 10 नवंबर से शुरू किया गया है। डीवीसी प्रबंधन इस आवास को तीन वर्ष पहले ही जर्जर घोषित कर चुकी हैं। जिसे ध्वस्त करने कर कार्य संबंधित ठीकेदार रत्नेश शर्मा द्वारा पोकलेन मशीन से शुरू किया गया है।

जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के समीप डीवीसी कर्मियों के आवासीय उपयोग के लिए वर्ष 1984 में दो बिल्डिंग बनाई गई थी, जिसे एसडीटी-दो एवं एसडीटी-तीन कहा जाता है। फिलहाल एसडीटी तीन को तोड़ा जा रहा है। ज्ञात हो कि स्थानीय डीवीसी प्रबंधन द्वारा उक्त भवन को पूर्व में ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *