Advertisement

डुमरी विधायक जयराम महतो ने तेनुघाट में की सभा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। डुमरी विधायक जयराम महतो अपने पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 जुलाई को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पहुंचकर सभा की। खतियान आधारित सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी शामिल हुए।

तेनुघाट पहुंचे डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो ने मंच से कहा कि विस्थापितों के हक और अधिकार की लड़ाई एवं विस्थापन के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। विस्थापित परिवारों के साथ जेएलकेएम साथ खड़ा रहेगा। कहा कि भले हीं वे एक विधायक है, परन्तु पूरी ताकत से और मजबूती से आपके साथ रहेंगे। विधायक ने कहा कि विस्थापितों की पीड़ा उस माता का प्रसव पीड़ा की तरह है जैसे प्रसव के समय दर्द होता है उसी तरह है। हमेशा झारखंड की जनता स्वयं को ठगा सा महसूस करते रहा है।

इससे पुर्व ढोल नगाड़े के साथ कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। इसके बाद विधायक महतो तेनुघाट स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदम कद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मालार्पण किया। नव युवक खतियान धारी बांध प्रमंडल तेनुघाट विस्थापित संघ के बुलावा पर डुमरी विधायक महतो समय दिए थे। मौके पर अधिवक्ता प्रह्लाद महतो, शंकर कुमार नायक, योगेश्वर यादव, परमेश्वर यादव, करमचंद यादव, सूरज यादव, महेंद्र सिंह, राजेश यादव, नंदकिशोर यादव, मधु ठाकुर, अजीत कुमार महतो, महेश प्रसाद केवट सहित हजारों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *