Advertisement

जरीडीह पश्चिमी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का डीएसओ ने किया निरिक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला उपायुक्त के निर्देश पर बोकारो जिला क़े हद में बेरमो प्रखंड के ग्राम पंचायत जरीडीह पश्चिमी में 13 सितंबर को डीएसओ द्वारा निरिक्षण किया गया। जरीडीह पश्चिम पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया।

जानकारी के अनुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) सह वरीय पदाधिकारी शालिनी खलखो, बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार तथा अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से बिन्दुवार जाँच किया गया। वरीय पदाधिकारी द्वारा रोस्टर वार उपस्थिति पंजी, स्टॉक पंजी, दवा वितरण पंजी, प्रसव तथा विभिन्न स्थितियों को देखा गया। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ सेवा, जाँच मशीन, वार्ड एवं शौचालय की साफ-सफाई तथा रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में उपरोक्त के अलावा डॉ मनीष कुमार, मिथिलेश कुमार पांडेय, संतोष जेम्स किस्कू, भावेश मिश्रा, रीतेश कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में डीएसओ द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित पंजी, रोकड़ बही पंजी, उपस्थिति पंजी, योजना विवरणी आदि की जाँच की गयी।डीएसओ खलखो ने सभी को अपने दायित्व का निर्वाह बेहतर तरीके से करने तथा प्रखंड कार्यालय परिसर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *